Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

गुजरात टाइटंस के मार्गदर्शक गैरी कर्स्टन ने ऋद्धिमान साहा की तारीफ की

मुंबई : गुजरात टाइटंस के मार्गदर्शक गैरी कर्स्टन ने रविवार को ऋद्धिमान साहा की तारीफ करते हुए कहा कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज अपने खेल को अच्छी तरह समझता है और शॉर्ट गेंद के खिलाफ ‘शानदार’ है. गुजरात टाइटंस ने साहा के नाबाद 67 रन की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराकर ‘क्वालीफायर एक’ में अपनी जगह पक्की कर ली. साहा ने नाबाद 67 रन बनाए. भारतीय टीम के पूर्व कोच ने कहा, ‘‘वह  अपने खेल को समझते है और पावर-प्ले में वास्तव में अच्छा खेलते हैं. हमारे लिए, वह हमेशा एक अहम खिलाड़ी रहे है. जब हमें उनकी जरूरत थी और उन्होंने जिम्मेदारी के साथ अच्छा प्रदर्शन किया.”