Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

WTC Final 2021: न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

साउथम्पटन: भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथंंप्टन में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंंपियनशिप फाइनल मुकाबले में आज मंगलवार को पांचवें दिन बारिश के कारण खराब हुए एक घंटे के बाद खेल शुरू होने के बाद भारतीय तेज गेंदबाजों की उम्दा गेंदबाजी के बीच न्यूजीलैंड ने लगातार दो ओपनरों में अपना दूसरा और कुल मिलाकर पांचवां विकेट गंवा दिया है. पहला सेशन भारत के नाम रहा और उसने तीन विकेट चटकाए. लंच के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 135 रन है. कप्तान विलियमसन 19 और ग्रैडहोम बिना खाता खोले क्रीज पर हैं. न्यूीलैंड को पांचवां झटका लंच से कुछ ही देर पहले शमी ने दिया, जब आखिरी टेस्ट खेल रहे विकेटकीपर वैटलिंग (1) को ऐसी बेहतरीन आउट स्विंगर पर बोल्ड किया, जो उन्हें जीवन भर याद रहेगी, तो ठीक इससे पिछले ही ओवर में लंबू ईशांत शर्मा ने हेनरी निकोलस (7) को बहुत ही सस्ते में पवेलियन भेजा, जो स्लिप में रोहित के हाथों बेहतरीन अंदाज में लपके गए. इससे पहले शमी ने रोस टेलर को आउट करके भारत को तीसरी सफलता दिलायी. शमी की गेंद को ड्राइव करने की कोशिश में टेलर शॉर्ट-कवर पर गिल के हाथों लपके गए, जिन्होंने बेहतरीन कैच लपका.