Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग हुई शुरू

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गयी। फिल्म रक्षाबंधन आनंद एल राय द्वारा निर्देशित, हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से कलर येलो प्रोडक्शन के बैनर की फिल्म है। फिल्म रक्षाबंधन में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार में होंगी । सहेजमीन कौर, दीपीका खन्ना, सादिया खतीब और स्मृति श्रीकांत अक्षय की बहनों का क़िरदार निभा रही है।अलका हीरानंदानी और आनंद एल राय के सहयोग में बन रही यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और वितरित की जाएगी।
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, “जब मैं और मेरी बहन अलका बड़े हो रहे थे तब वह मेरी पहली दोस्त थी । यह हमारी बहुत सहज दोस्ती थी। आनंद एल राय की “रक्षाबंधन” उनके प्रति समर्पण है और हमारे उस विशेष बंधन का उत्सव है आज शूटिंग के पहले दिन , आपके प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है।”