Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

बुमराह को बताया शोएब अख्तर ने मौजूदा क्रिकेट का ‘चतुर तेज गेंदबाज’

नई दिल्लीः पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने जसप्रीत बुमराह को मौजूदा क्रिकेट का ‘चतुर तेज गेंदबाज’ करार देते हुए कहा कि उन्होंने विरोधी बल्लेबाजों को उसी तरह छकाने की कला सीख ली है जिस तरह से कभी उनके देश के गेंदबाज किया करते थे. इस खेल को खेलने वाले सबसे तेज गेंदबाजों में से एक अख्तर बुमराह के कौशल से प्रभावित है. अख्तर ने कहा, ‘‘वह शायद भारत के पहले गेंदबाज है जो पिच पर घास देखने से पहले यह पता करते हैं कि हवा किस ओर किस गति से बह रही है. यह कला पहले पाकिस्तान के गेंदबाजों के पास थी.
शोएब ने कहा हमें हवा का इस्तेमाल करना आता था. उन्होंने अपनी, वसीम अकरम और वकार युनुस की मिसाल देते हुए समझाया कि वो गेंदबाजी के समय हवा का इस्तेमाल किस तरह करते थे. शोएब अख्तर कहा, ‘‘मैं, वसीम भाई और वकार भाई हवा की गति और दिशा देखकर तय करते थे कि किस छोर से गेंदबाजी करने पर हमें रिवर्स स्विंग मिलेगी. हमें तेज गेंदबाजी के ‘मैकेनिक और एयरो डायनामिक्स’ का पता था, हम जानते थे कि दिन के किस समय कितनी स्विंग मिलेगी. मैं मानता हूं कि बुमराह इस तरह की चीजों को बखूबी जानते हैं.’’