Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में भारत ने बनाये कई रिकॉर्ड !

ब्रिस्बेन के गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को 32 साल के बाद कोई हार मिली है. साथ ही गाबा पर भारत की यह अब तक की पहली जीत है. इससे पहले 2003 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान में बराबरी पर रोका था. ऑस्ट्रेलियाा को इस मैदान को पिछली हार नवंबर 1988 में मिली थी, जब वेस्टइंडीज ने उसे नौ विकेटों से करारी शिकस्त दी थी. उस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को 32 साल बाद गाबा के मैदान पर एक बार फिर से हार मिली है और इस बार उसे भारत ने धूल चटाई है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम करते हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. भारत ने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 2018-19 में यह ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया में ही जीती थी. ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर अब तक 56 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसने 33 जीते हैं, 13 ड्रॉ रहे हैं जबकि केवल नौ में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, एक मैच टाई रहा है.