Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

ऋषभ पंत बोले यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा क्षण

ब्रिस्बेन: भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिस्बेन में गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हरा दिया. भारत को जीतने के लिए 328 रनों का मुश्किल लक्ष्य मिला था, जो उसने मैच के आखिरी दिन 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत की इस जीत के हीरो युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत, शुभमन गिल और अनुभवी चेतेश्वर पुजारा रहे. ऋषभ पंत को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्होंने इस मैच में 112 रन बनाए. पंत ने पहली पारी में 29 गेंदों में 2 चौके की मदद से 23 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 138 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 89 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली.
ऋषभ पंत ने कहा, ‘मैं हर दिन यह सोचता रहता हूं कि मैं भारत के लिए मैच जीतना चाहता हूं और मैंने आज यह किया. ‘यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा क्षण है और मुझे खुशी है कि सभी सपोर्ट स्टाफ और मेरे सभी साथियों ने मुझे तब भी समर्थन दिया जब मैं खेल नहीं रहा था. यह एक ड्रीम सीरीज रही.’