Breaking News
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने सत्र को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन की शुरुआत उत्तराखंड आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को याद किया
  • उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर तीखी बहस, सत्ता पक्ष ने बताया ऐतिहासिक कदम

दूसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार विकेट से हरा सीरीज में 2-0 की ली बढ़त

 (स्पोर्ट्स डेस्क) । कटक के बाराबती स्टेडियम में  खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 148 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों में 40 रन की पारी खेली, जबकि आखिरी ओवरों में दिनेश कार्तिक ने तेजी से रन बनाते हुए 21 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए। इनके अलावा ईशान किशन 34 रन, अक्षर पटेल 10 रन और हर्षल पटेल नाबाद 12 रनों का योगदान दिया। कप्तान ऋषभ पंत और उपकप्तान हार्दिक पांड्या मैच में ज्यादा कुछ नहीं कर सके। पंत ने सात गेंदों में पांच रन और हार्दिक ने 12 गेंदों में नौ रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनरिक नॉर्टजे ने दो विकेट लिए, जबकि कगिसो रबाडा, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।इसके बाद 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने हेनरिक क्लासेन के 81 रनों की बदौलत चार विकेट शेष रहते यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। दक्षिण अफ्रीका ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल किया। मैच के हिरो हेनरिक क्लासेन ने 46 गेंदों में सात चौके और पांच छक्कों की मदद से 81 रन की पारी खेली। क्लासेन के अलावा कप्तान तेम्बा बावुमा ने 35 और डेविड मिलर ने 20 रनों की पारी खेली।