Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों का यूएई में हो सकता आयोजन !

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों पर 29 मई को बोर्ड की विशेष आम सभा की बैठक में फैसला लेगा. बैठक में 2021-22 की घरेलू सीजन पर भी चर्चा होगी. बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया है कि आईपीएल को लेकर अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है.
इस बारे में अभी फ्रेंचाइजी को भी कोई जानकारी नहीं मिली है, हालांकि उन्हें बताया गया है कि उन्हें 29 मई के बाद ही पता चलेगा.
आईपीएल के 14 वें संस्करण का दूसरा चरण सितम्बर-अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हो सकता है. कोरोना के चलते आईपीएल के 14वें संस्करण को स्थगित कर दिया गया था. टूर्नामेंट में अभी भी 31 मैच होने बाकी हैं.