Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक चुनौतीपूर्ण
  • पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम का बड़ा ऐलान, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया, दून में बनेगा पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल
  • पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी

अखिल भारतीय आई पी एस सी बालिका अंडर-17 फुटबॉल, सुब्रतो कप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का प्रारम्भ

देहरादून, न्यूज़ आई: पाँच दिवसीय अखिल भारतीय आई पी एस सी बालिका अंडर-17 फुटबॉल, सुब्रतो कप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का उद्घाटन सेलाकुई इंटेरनेशनल स्कूल में हुआ। इस टूर्नामेंट की मेजबानी सेलाकुई इंटेरनेशनल स्कूल द्वारा खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा खेलभावना के साथ खेल प्रतिस्पर्धा की जा रही है।

इस टूर्नामेंट में मेजबान विद्यालय सहित देश की कुल 11 प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीम इस प्रतियोगिता में भागीदारी कर रही है। भाग लेने वाली टीमों में विद्या देवी जिंदल स्कूल (हिसार), मॉडर्न स्कूल (बाराखंभा रोड, नई दिल्ली), डेली कॉलेज (इंदौर), मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स राई, बिड़ला बालिका विद्यालय (पिलानी), द लॉरेंस स्कूल (सनावर, हिमाचल प्रदेश), पाइनग्रोव स्कूल (धरमपुर, हिमाचल प्रदेश), मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल (अजमेर), राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल (जोधपुर, राजस्थान), और द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल (इंदौर) शामिल हैं।

टूर्नामेंट में लीग कम नॉकआउट आधार पर कड़े मुकाबले खेले जा रहे है। पहले तीन दिनों में कुल सात मैच होंगे, जिनमें प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुँचेंगी। सेमीफाइनल के विजेता 6 अगस्त 2023 को ग्रैंड फिनाले में फ़ाइनल के लिए लड़ेंगे। आज शुरुआती मैच में, ऐमराल्ड हाइट्स इंटेरनेशनल स्कूल इंदौर का मुकाबला डेली कॉलेज इंदौर से हुआ, जो एक-एक से बराबरी पर रहा और बाद वाला दूसरा मैच सेलाकुई इंटेरनेशनल स्कूल, देहरादून तथा बिड़ला बालिका विद्यापीठ पिलानी के बीच हुआ जिसमें बिड़ला बालिका विद्यापीठ पिलानी 4-0 के साथ विजयी हुआ।

मुख्य अतिथि प्राचार्य सेलाकुई इंटेरनेशनल स्कूल ने टूर्नामेंट के उद्घाटन की घोषणा की। समारोह में बोलते हुए, उन्होंने युवा मन को आकार देने और टीम वर्क तथा दृढ़ संकल्प जैसे मूल्यों को स्थापित करने में खेल की भूमिका पर जोर दिया।

ऑल इंडिया आई पी एस सी गर्ल्स अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट सुब्रतो कप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट इन प्रतिभाशाली युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए खेल के प्रति अपने कौशल और जुनून को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच है। यह न केवल खेलों को बढ़ावा देता है बल्कि प्रतिभागियों के बीच सौहार्द और आपसी सम्मान को भी प्रोत्साहित करता है।