Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के डेनियल सैम्स भी कोरोना पॉजिटिव

चेन्नई: IPL 2021 का आगाज 9 अप्रैल से होना है, लेकिन उससे पहले ही दुनिया की इस सबसे अमीर टी-20 क्रिकेट लीग पर कोरोना के बादल छा गए हैं. पहले तो विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम के धाकड़ ओपनर देवदत्त पडिक्कल कोरोना की चपेट में आ गए, लेकिन अब इस टीम के स्टार ऑलराउंडर डेनियल सैम्स भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए इस सीजन में आईपीएल की शुरुआत से पहले ये बड़ा झटका है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को अपना पहला मैच 9 अप्रैल को पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना हैं. डेनियल सैम्स बुधवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए.