Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

आरसीबी की मुंबई पर वानखेड़े में चौथी जीत

देहरादून, न्यूज़ आई : क्रुणाल पांड्या की घातक गेंदबाजी के दमपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराकर इस सत्र की तीसरी जीत दर्ज की। सोमवार को वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 221 रन बनाए। जवाब में मुंबई निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर सिर्फ 209 रन बना सकी। 2015 के बाद यह आरसीबी की इस मैदान पर मुंबई के खिलाफ पहली जीत है। वहीं, वानखेड़े में मुंबई के खिलाफ आईपीएल इतिहास की यह उनकी चौथी जीत है। आरसीबी के लिए विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी पारियां खेलीं. कोहली ने 42 गेंद पर 67 रन बनाए. रजत ने 32 गेंद पर 64 रन ठोके. जितेश शर्मा ने 19 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने 22 गेंद पर 37 रन बनाए. फिलिप साल्ट 4 रन ही बना पाए, लियाम लिविंगस्टन का खाता नहीं खुला. टिम डेविड 1 रन बनाकर नाबाद रहे. मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट लिए.