Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिग्गज फिल्म निर्माता और अभिनेता मनोज कुमार की पत्नी को लिखा पत्र

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज फिल्म निर्माता और अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया है। दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी को पत्र लिखा। उन्होंने दिग्गज अभिनेता से मुलाकात को याद किया और भारतीय सिनेमा एवं देशभक्ति में उनके योगदान की प्रशंसा भी की। पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा, ‘श्री मनोज कुमार जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। महान अभिनेता और फिल्म निर्माता ने अपनी फिल्मों के माध्यम से भारत के गौरव को सशक्त तरीके से प्रदर्शित किया। उनकी कई फिल्मों ने लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में मदद की। भारतीय संस्कृति और मूल्यों पर आधारित उनकी फिल्मों के गीत देश के प्रति प्रेम और समर्पण को व्यक्त करते हैं। लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे और गाएंगे।’

मनोज कुमार से हुई मुलाकातों को किया याद 
पीएम मोदी ने पत्र में आगे लिखा, ‘मैं श्री मनोज कुमार जी के साथ अपनी मुलाकातों और विचारशील बातचीत को हमेशा याद रखूंगा। उनका काम पीढ़ियों को देश और समाज के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उनका जाना फिल्म जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।’