Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

उत्तराखंडी फ़िल्म में अभिनय के लिये नये टेलेंट की खोज, कलाकारों का होगा ऑडिशन

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये कलर्ड चेकर्स फिल्म एंड इंटरटेटमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 13 अगस्त 2023 को जीएमएस रोड स्थित होटल सन पार्क इन में नई उत्तराखंडी फ़िल्म में अभिनय के लिये नये टेलेंट की खोज हेतु हर उम्र के कलाकारों का ऑडिशन 10:30am से 5:30 pm (रविवार ) को लिया जायेगा , इसलिए अगर आप एक्टिंग को लेकर गंभीर हैं और इसे करियर के तौर पर लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए सबसे सुनहरा मौका है। वही साथ ही उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण से यहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने और उसे बचाये रखने में हमारे अभिनय कलाकारों का अहम योगदान होता हैं, (गढ़वाल, कुमाऊँ, जौनसार) के सभी लोक कलाकारों /अभिनयकर्ताओं से निवेदन है कि आप उत्तराखंड की इस नई उत्तराखंडी फ़िल्म हेतु अपना ऑडिशन देने जरूर आये । ताकि हम सभी आपके अभिनय को नये स्वरूप में देखें । कृपया इस सदेश को अधिक से अधिक share करें ताकि इस संदेश के माध्यम नये लोगों को अभिनय का मौका मिल सके।