Breaking News
  • विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव
  • उत्तराखण्ड की विकास यांत्रा में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों की है महत्वपूर्ण भागीदारी- मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न

भाजपा ने शुरू किया ‘आपका सुझाव, हमारा संकल्प अभियान’

देहरादून, न्यूज़ आई : भाजपा ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव का संकल्पपत्र तैयार करने के लिए आपका सुझाव हमारा संकल्प अभियान शुरू किया। संकल्प पत्र संयोजक एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में शुरू हुए इस अभियान के तहत लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे।

अभियान के प्रदेश संयोजक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, जनता ने हमें जिताने का मन बना लिया है, हमें सिर्फ इस जीत को इतना प्रचंड बनाना है कि विरोधी मतगणना स्थल तक नहीं जाएं। उन्होंने पीएम मोदी पर जनता के विश्वास का जिक्र किया। कहा, जब 2014 में भाजपा जीती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जनता हमें अधिक सीट देना चाहती थी। 2019 में हमने स्पष्ट जनादेश मांगा 300 पार तो जनता ने 303 सीटें दीं। अब 2024 में 400 पार का आशीर्वाद हमें चाहिए, जिसके लिए जनता पूरी तरह तैयार है।

चुनाव प्रबंध समिति के प्रदेश संयोजक एवं राज्यसभा सदस्य राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने बताया कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जो घोषणा पत्र नहीं संकल्प पत्र जारी करती है. ये संकल्प पत्र जनता के सुझावों पर आधारित होता है. देश की जनता जानती है कि वे जो सुझाव देते हैं वो संकल्प पत्र के रूप में मोदी की गारंटी बन जाते हैं.