Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

नई दिल्ली/देहरादून, न्यूज़ आई: भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से विभिन्न कार्यो हेतु शिष्टाचार भेंट की व समसामयिक विषयों पर सकारात्मक चर्चा की । सांसद नरेश बंसल ने भेंट कर उत्तराखण्ड में सड़क कनेक्टीवीटी से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की एवं भारी बारिश के चलते क्षति ग्रस्त हुए मार्ग व पुलों के संबंध में भी चर्चा की।सांसद नरेश बंसल ने केंद्रीय मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट किये। सांसद बंसल ने कहा कि उनके द्वारा उठाए गए विभिन्न मामलों पर केंद्रीय मंत्री की ओर से हरसंभव सहायता और सहयोग के लिए आश्वासन दिया गया है। सांसद बंसल ने केंद्रीय मंत्री से पहाड़ी राज्य के प्रति उदारतापूर्ण रवैये के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित किया