Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

मुख्यमंत्री ने किया नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण

देहरादून, न्यूज़ आई : कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुरूवार को प्रदेश के युवा और कर्मठ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चौपुला से ऊंचापुल,हिम्मतपुर तल्ला और पनचक्की, चौपुला,कठघरिया से कमलवागांजा तक नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नहर कवरिंग कार्य के पूर्ण होने से यह मार्ग बाईपास का काम करेंगे जिससे हल्द्वानी शहर की ट्रैफिक की समस्या का समाधान होगा।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अवशेष धनराशि जारी करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र अवशेष धनराशि जारी कर दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक बंशीधर भगत ,मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट ,मंडल महामंत्री कमल पांडे , विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ,तनुज नैनवाल ,राजेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।