Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गाँव पंचूर पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश
  • पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। गुरुवार को पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल हो गए हैं। गांधीनगर में भाजपा मुख्यालय में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल समेत कई और सीनियर नेता मौजूद थे। भाजपा में शामिल होने के बाद हार्दिक पटेल ने कहा कि वह अब राष्ट्रहित और प्रदेश हित के साथ अपने राजनीतिक सफर की नई शुरुआत करेंगे और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूँगा।’ आपको बता दें कि हार्दिक पटेल के साथ पाटीदार आंदोलन में उनके साथी रहे कई और नेता भी भाजपा में शामिल हो गए। हार्दिक पटेल तीन सालों तक कांग्रेस में रहे थे, लेकिन खुद की उपेक्षा किए जाने और युवाओं को आगे न बढ़ाने का आरोप लगाते हुए 18 मई को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।