Breaking News
  • लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ : मुख्यमंत्री
  • वंदे मातरम: पूरा गान देश की एकता का प्रतीक; अब भारत को और विभाजित नहीं होने दिया जाएगा- शिवराज सिंह चौहान
  • रक्षाबंधन पर 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सौगात
  • 3 लाख से अधिक बहनें बनीं लखपति दीदी, सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण
  • प्रदेश की करीब 5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर बढ़ा रहीं आत्मनिर्भरता की ओर कदम

सदन के पहले दिन आक्रामक दिखी कांग्रेस

देहरादून, न्यूज़ आई । उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार को शुरू हो गया है। सदन के पहले दिन कांग्रेस आक्रामक दिखी। कांग्रेस के धारधार सवालों से भाजपा के मंत्री सदन में असहज दिखाई दिए। सत्र के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला गया। अफसरशाही सहित कई मुद्दों पर कांग्रेसियों ने उत्तराखंड सरकार को घेरा। कांग्रेसियों ने सरकार की पूरी नौकरशाही को बेलगाम बताकर हंगामा किया। हंगामे की वजह से सत्र सवा दो घंटे को स्थगित किया गया।
कांग्रेसियों ने मांग की है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में ही ग्रीष्मकालीन सत्र आयोजित होना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित सभी कांग्रेसी विधायक इस मुद्दे पर धरने पर बैठे। विरोध करते हुए चिंता जताई कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर कुछ नहीं कर रही है।