Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

सीएम धामी ने जिलों के प्रभारी मंत्री नियुक्त किए, जल्द होगी जिला योजना की बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों को नियुक्त कर दिया है। अब जल्द ही जिला योजना की बैठकें होंगी और जिला योजना के तहत काम शुरू होंगे। नई सरकार के गठन के बाद से ही जिला योजना की बैठकें नहीं हो पा रही थी। ना ही जिला योजना का बजट खर्च हो पा रहा था। इसकी सबसे बड़ी वजह जिलों के प्रभारी मंत्रियों का नियुक्त नहीं होना था। जिसको देखते हुए सीएम धामी ने जिलों में प्रभारी मंत्री नियुक्त कर दिए हैं। शासन से नियोजन सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
सतपाल महाराज को हरिद्वार की जिम्मेदारी, प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तरकाशी और टिहरी की जिम्मेदारी, गणेश जोशी को उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी, धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और चमोली की जिम्मेदारी, सुबोध उनियाल को देहरादून की जिम्मेदारी, रेखा आर्य को नैनीताल और चंपावत की जिम्मेदारी, चंदन राम दास को पिथौरागढ़ और पौड़ी की जिम्मेदारी और सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।