Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

अग्निपथ योजना को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज बोले- विपक्ष कर रहा भ्रमित

हरिद्वार/देहरादून, न्यूज़ आई । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अग्निपथ योजना की जमकर तारीफ की है। उन्होंने खूबियां बताते हुए कहा कि अग्निपथ योजना के जरिए युवाओं को स्किल्ड होने के साथ-साथ रुपए भी मिलेंगे। साथ ही आगे रोजगार की गारंटी भी मिल रही है। भविष्य में उनके लिए स्टेट पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स में सभी जगह स्थान रिजर्व किया गया है।
उन्होंने अग्निपथ को लेकर विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं, जिनको मोदी सरकार के अलावा कुछ नहीं दिखता। ऐसे लोग इन युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से ऐसे नेताओं के भ्रम में ना आने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर अग्निपथ योजना को गंभीरता से देखेंगे तो अग्निपथ देश को एक नई दिशा देने का काम करेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि अग्निपथ योजना के माध्यम से अब हम देश के युवाओं को रोजगार दे सकेंगे।
उन्होंने कहा कि आज आर्मी के अधिकारी व आर्मी से जुड़े लोग इस योजना के पक्ष में खड़े होकर बोल रहे हैं। देश के कुछ लोग जिनको मोदी सरकार के अलावा कुछ नहीं दिखता, वह युवाओं को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह है कि इन नेताओं के भ्रम में ना आएं। मोदी सरकार पर भरोसा रखें।