Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं कों सुना

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के उचित समाधान के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजा जाय एवं उन पर हुई कार्यवाही से भी अवगत कराया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबके विश्वास की भावना के साथ सभी की समस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध है।