Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

औली अब केवल सर्दियों का नहीं बल्कि वर्ष भर का पर्यटन गंतव्य बनेगा: पर्यटन मंत्री

देहरादून, न्यूज़ आई । पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ औली के मास्टर प्लान पर एक  बैठक की। उनके अनुसार औली अब केवल सर्दियों का नहीं बल्कि वर्ष भर का पर्यटन गंतव्य बनेगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि औली में स्कीइंग विलेज विकसित किया जाएगा। यही नहीं यहां पर वर्ष भर एडवेंचर टूरिज्म से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित  की जाएंगी। सर्दियों में जहां यहां पर स्कीइंग का आयोजन किया जाएगा वहीं वर्ष के दूसरे हिस्से में ट्रैकिंग, हाईकिंग, रॉक क्लाइंबिंग जैसे खेलो के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के लिए भी ट्रेनिंग स्लोप का निर्माण करवाया जाएगा। और सभी आयु वर्गों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान के अंतर्गत अधिकतम पर्यटकों को विशेष रूप से औली और आकर्षित करने हेतु व्यापक रूप से अवस्थापना विकास के कार्य किए जाएंगे। ज्ञात है कि औली उत्तराखंड का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है जहां पर सर्दियों में बर्फबारी का मजा लेने के लिए देश भर से पर्यटक आते हैं और यहां पर स्कीइंग चौंपियनशिप का भी आयोजन किया जाता है। बैठक में सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर के साथ-साथ पर्यटन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।