Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5 नई इलेक्ट्रिक बसों का किया शुभारम्भ

देहरादून, न्यूज़ आई : देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आईएसबीटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट एवं सहस्त्रधारा रोड के लिए संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को इकोनामी और इकोलॉजी में संतुलन का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा इन बसों के संचालन  से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा होगी एवं क्लीन सिटी ग्रीन सिटी के संकल्प को आगे बढ़ाएगा। इस अवसर पर विधायक खजान दास, सविता कपूर,  महानगर अध्यक्ष भाजपा सीताराम भट्ट , गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, जिलाधिकारी सोनिका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर, नगर आयुक्त  देहरादून  मनुज गोयल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।