Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंची हैं. बताया जा रहा है कि वह आज शाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात कर सकती हैं. ममता बनर्जी चार दिन के यात्रा पर दिल्‍ली आई हैं. हाल के दिनों नें टीएमसी और भाजपा नेताओं के बीच कई मुद्दों पर मतभेद देखने को मिला है. ईडी की कार्रवाई को लेकर भी टीएमसी नेता केंद्र सरकार को घेरते रहे हैं.  ममता बनर्जी 7 अगस्त को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगी. पीएम मोदी 7 अगस्त को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कृषि, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.