Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

भारी बारिश के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गणेश महोत्सव में किया प्रतिभाग, 50 लाख रुपये देने की घोषणा की

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा कालोनी, क्लेमेंटाउन स्थित रघुनाथ मंदिर में आयोजित  गणेश महोत्सव में प्रतिभाग किया। भारी बारिश के बीच 12 वें गणेश महोत्सव में सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री ने गणेश भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। भगवान श्री गणेश जी के प्रति अपने श्रद्धा भक्ति के भाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी तेज मूसलाधार बारिश के बावजूद भी गणेश महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत देश उत्सवों का देश है। उत्सव समाज को जीवंत बनाते हैं। भगवान गणेश हम सभी के जीवन में सुख समृद्धि लाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणेश महोत्सव के अवसर में 50 लाख की धनराशि देने की घोषणा की और कहा कि इस धनराशि से हॉल बनाया जाएगा ताकि गणेश महोत्सव आने वाले समय में और धूमधाम से मनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारी बारिश में गणेश महोत्सव में इतनी संख्या में लोग आए हैं, ये उनकी श्रद्धा को बताता है। इतना भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, अध्यक्ष, राज्य वन विकास निगम  कैलाश गहतोड़ी आदि गणमान्य उपस्थित थे।