Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

मैं अपनी भूमिका को कप्तान और टीम के समर्थन के रूप में देखता हूं: राहुल द्रविड़

दुबई। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने खुलासा किया कि टीम में माहौल अच्छा रहता है चाहे वे मैच जीतें या हारें। फाइनल से बाहर होने के बाद टूर्नामेंट को एक अच्छे स्तर पर खत्म करना चाहते हैं। भारत पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ मैच जीतने के बाद ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा, लेकिन सुपर फोर चरण में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ अपने दोनों मैच हार गया।द्रविड़ ने मैच से पहले कहा, “हमने चीजों को सामान्य तौर पर लिया है। हमने एक पिच पर कुछ गेम गंवाए, जिस पर बचाव करना आसान नहीं था। इसका मतलब यह नहीं है कि हम बेहतर टीम नहीं हैं, क्योंकि हमने एशिया कप में शुरूआती मैच जीते भी हैं।”

वर्तमान भारतीय टीम में उनकी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर, द्रविड़ ने कहा, “मैं अपनी भूमिका को कप्तान और टीम के समर्थन के रूप में देखता हूं। टीम को खुद से सर्वश्रेष्ठ प्राप्त करने में मदद करना। लेकिन एक बार जब वे मैदान पर होते हैं। खिलाड़ियों और कप्तान को अपनी योजनाओं पर अमल करने और टीम को आगे ले जाने के लिए यह उनके ऊपर निर्भर करता है। मुझे लगता है कि रोहित काफी अच्छे दिख रहे हैं और पूरी टीम काफी हद तक ठीक है।”