Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं सड़क पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को  पंतनगर, उधम सिंह नगर स्थित जी.बी पंत यूनिवर्सिटी परिसर में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इस दौरान उन्होंने स्वयं सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, समृद्ध एवं समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज विश्व स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे राज्य के अंतर्गत स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं सेवा के अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिला अधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी, डायरेक्टर जीबी पंत यूनिवर्सिटी आशीष भटगाई एवं अन्य लोग मौजूद रहे।