Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड के तीन छात्र यूक्रेन से सकुशल वापस लौटे

देहरादून, न्यूज़ आई। रूस-यूक्रेन युद्ध के चार दिन बाद भी भारतीय छात्रों की परेशानी कम नहीं हुई हैं। इसी बीच रविवार को उत्तराखंड के तीन छात्र सकुशल भारत लौटे हैं। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत सरकार के तमाम प्रयासों से छात्र सकुशल वापस आ रहे हैं। इनमें उत्तराखंड के तीन छात्र भी शामिल हैं। मैं पीएम मोदी और इससे जुड़े सभी अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं, हम अन्य छात्रों के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं जिन्हें अभी वापस लाया जाना हैं।
पहली लिस्ट में 86 नागरिकों की सूचना थी, तो उसके बाद यह बढ़कर 154 हुई और अभी तक आंकड़े 226 पहुंच गया है। यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के देहरादून के 55, हरिद्वार के 41, टिहरी के 17, पौड़ी के 21, चमोली के 4, उत्तरकाशी के 7, रुद्रप्रयाग के 5, नैनीताल के 24, उधमसिंहनगर के 38, अल्मोड़ा के 1, चम्पावत के 5, पिथौरागढ़ के 3 और अन्य पांच नागरिक यूक्रेन में फंसे हैं। यूक्रेन से लौटे उत्तराखंड के तीन छात्रों आशुतोष पाल, अदनान व खुशी सिंह का नई दिल्ली में उत्तराखंड के अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा ने स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक और राज्य के सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी मनोज जोशी व दीपक चमोली भी उपस्थित रहे। उत्तराखंड सरकार यूक्रेन में निवासरत उत्तराखंड के सभी छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिये भारत सरकार के लगातार सम्पर्क में हैं। वहीं यूक्रेन में रह रहे काशीपुर के भाई बहन अलग-अलग स्थानों से सफर करते हुए ल्विव पहुंच गए हैं। अब वह आगे का सफर साथ में तय करके रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचेंगे, जहां से भारतीय विमानों के द्वारा वह स्वदेश वापसी करेंगे।