Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

भ्रष्टाचार और भर्ती प्रकरणों मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैतिक और साहसिक निर्णय लिए: नरेश बंसल

देहरादून, न्यूज़ आई: राज्य सभा सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल ने कहा कि भ्रष्टाचार और भर्ती प्रकरणों मे अब तक जिस तरह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैतिक और साहसिक निर्णय लिए है वह निसंदेह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की देश और प्रदेश मे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की प्राथमिकता भी है। घपलो की जांच मे जुटी एजेंसियों को अब तक बड़ी सफलता हाथ भी लगी है और विपक्ष सहित सभी लोगों को धैर्य तथा जांच एजेंसियों को सहयोग की जरूरत है। बंसल ने कहा कि गड़बड़ी का संज्ञान लेकर घपलो की जांच कराने का नैतिक साहस दिखाकर धामी ने एक नजीर भी पेश की है। साथ ही यह अधिक सुखद है की जांच मे कोई भेदभाव और दलीय पैमाना नही है।
उन्होंने कहा कि जांच के फेर मे युवाओं के भविष्य पर कोई फर्क न पड़े इसलिए लोकसेवा आयोग को अन्य परीक्षाओं का जिम्मा सौंपा गया है। आयोग अल्प समय मे भर्ती कैलेंडर जारी कर चुका है और शीघ्र नयी भर्तियां शुरू होगी, जो कि युवाओं के लिए बेहतर है।

बंसल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों मे विरोधियों के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के संदर्भ में नक़ली सूची बनाकर मीडिया में ग़लत तरीक़े से साझा की गई है और यह विश्व के प्रतिष्ठित एवं राष्ट्रभक्त संगठन को बदनाम करने की साजिश है। इस साजिस को सफल नही होने दिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए कहा साज़िश में सम्मिलित दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।