Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बद्रीनाथ धाम पहुंचे, विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित निर्माणदायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।