Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

मुख्यमंत्री ने टी स्टॉल पर चाय के साथ ही स्थानीय लोगों से मिलकर सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर उनका फीडबैक भी लिया

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अंबेडकर स्टेडियम, देहरादून में देश के अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ियों के साथ प्रातः काल भ्रमण किया। इस अवसर पर वाई सुब्बा राव, विनोद नेगी, मनदीप सिंह, देवेन्द्र बिष्ट समेत सभी खिलाड़ियों से खेल और खिलाड़ियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा सरकार द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबू शर्मा टी स्टॉल पर चाय के साथ ही  स्थानीय लोगों से मिलकर सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर उनका फीडबैक भी लिया।