Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर 26 सीरीज बाद मिली हार

नई दिल्ली। तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन से भारत को हरा दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को तीसरे वनडे में कंगारुओं ने 21 रन से हराया। टीम इंडिया घरेलू मैदान पर 26 सीरीज बाद किसी भी फॉर्मेट की बाइलेटरल सीरीज हारी है। इस दौरान भारतीय टीम ने 24 सीरीज जीती और 2 ड्रॉ खेली हैं। फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने टीम को एक टी-20 और 5 वनडे की सीरीज 3-2 से हराई थी। इसके बाद टीम ने 7 वनडे और 6 टेस्ट सीरीज जीती। टीम ने इस दौरान 13 टी-20 सीरीज में 11 जीती और 2 ड्रॉ खेली। इस तरह भारत तीनों फॉर्मेट मिलाकर घरेलू मैदान पर 26 सीरीज बाद कोई श्रृंखला हारा है। चेपॉक मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारतीय बल्लेबाज 49.1 ओवर में 248 रन ही बना सके। कुलदीप आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए, जबकि मोहम्मद सिराज नाबाद रहे।