Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को होगी कैबिनेट की बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा। सचिवालय में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में निवेश और अवस्थापना, नीति आयोग की तर्ज पर थिंक टैंक सेतु लाने पर चर्चा होगी। इसके अलावा अंतोदय और प्राथमिक परिवारों को 50 प्रतिशत अनुदान पर एक किलो नमक और दो किलो चीनी देने के अलावा शिक्षा, गृह विभाग, कृषि, चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारी पदों की नियमावली में संशोधन समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।