Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बदरीनाथ-केदारनाथ में की विशेष पूजा अर्चना

देहरादून, न्यूज़ आई : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) रविवार को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचे। पहले उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा अर्चना की और रुद्राभिषेक कर विश्व एवं जन कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा भी की। राज्यपाल ने धाम को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सभी से सामूहिक प्रयास करने की अपील की। इसके बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहित समाज एवं मुख्य पुजारी से मिले। उन्होंने पूजा के बाद मंदिर प्रांगण में खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन कर बाबा केदार के जयकारे भी लगवाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से रूबरू होते हुए उनकी यात्रा व व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इसके बाद वह बदरीनाथ पहुंचे। यहां बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और पूजा की।