Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

उत्तराखंड में जल्द होगा स्वास्थ्य मंत्रियों का सम्मेलन

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में जल्द ही स्वास्थ्य मंत्रियों का सम्मेलन होगा। इस बाबत मंगलवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन में भी आमंत्रित किया। डॉ. रावत ने चारधाम में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में सहयोग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रियों के सम्मलेन में भविष्य की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का रोडमैप तैयार होगा।