Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

राज्य सरकार ने रोपवे निर्माण के लिए NHLML के साथ किया एमओयू साइन

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के उपक्रम नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड यानी एनएचएलएमएल के जरिए रोपवे का निर्माण किया जाएगा. रोपवे निर्माण के लिए विशेष प्रयोजन वाहन (एसवीपी) का गठन करने के लिए उत्तराखंड सरकार और एनएचएलएमएल के बीच मंगलवार को सचिवालय में एमओयू साइन किया गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में पर्वतमाला परियोजना के तहत केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में रोपवे के विकास के लिए एमओयू साइन किया गया.

उत्तराखंड सरकार और एनएचएलएमएल के बीच हुए इस एमओयू के तहत इक्विटी भागीदारी में एनएचएलएमएल की 51 फीसदी और राज्य सरकार की 49 फीसदी हिस्सेदारी होगी. राजस्व साझेदारी के तहत 90 फीसदी धनराशि उत्तराखंड राज्य में पर्यटन, परिवहन और गतिशीलता के क्षेत्र में खर्च की जायेगी.

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये समझौता प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाने में सहायक होगा. साथ ही पर्यटन, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नई संभावनाओं का मार्ग बनाएगा.

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्वतमाला परियोजना के तहत सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच लगभग 4,100 करोड़ रुपए की लागत से 12.9 किलोमीटर लंबी और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब के बीच 2,700 करोड़ से अधिक की लागत की 12.4 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजनाओं के निर्माण को मंजूरी दी गई. ये परियोजनाएं राज्य में रोपवे कनेक्टिविटी के विस्तार में बेहतर कदम साबित होंगी. साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी.