Breaking News
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

उपनल कर्मियों को अब हर माह दिया जाएगा प्रोत्साहन भत्ता

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। उपनल कर्मियों को अब हर माह प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा, जो उन्हें पहले हर तीन माह में दिया जाता था। हालांकि प्रोत्साहन भत्ते में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इससे राज्य में करीब 25 हजार उपनल कर्मियों को फायदा होगा। उपनल कर्मचारी संगठन की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। अब सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से इस संंबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंंध में 18 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया था, जिसका अब शासनादेश जारी कर दिया गया है।