Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और वह आज जो भी हैं, कार्यकर्ताओं के बूते ही कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी ने पहली बार हरिद्वार में निकायों में परचम लहराया। अब लोकसभा की पांचों सीटों पर भाजपा जीत दोहराएगी। मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के तहत सभी कार्यक्रम सांसद केंद्रित होंगे। ऐसा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव, बागेश्वर विस उपचुनाव, स्थानीय निकायों के चुनाव में 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है।