Breaking News
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

यूकेएसएसएससी की वन दारोगा भर्ती परीक्षा 11 जून को होगी

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की वन दारोगा भर्ती परीक्षा 11 जून को होगी। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर पांच जून को अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन अपने साथ प्रवेश पत्र, काला बाल पेन व फोटोयुक्त आइडी लाना अनिवार्य है। विदित रहे कि वन दारोगा के 316 पदों के लिए लिखित परीक्षा गत वर्ष नकल व पेपरलीक की शिकायत मिलने के बाद रद कर दी गई थी। परीक्षा में 7002 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब दोबारा यह परीक्षा 11 जून को होने जा रही है। इसमें केवल वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो जिन्होंने पूर्व में आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा की तैयारी के लिए आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने गुरुवार को आयोग के कार्यालय में बैठक की, जिसमें आयोग के सचिव, सदस्यों के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उप सचिव गृह विभाग, मुख्य कोषाधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में परीक्षा केंद्रों और उसके आसपास के होटलों, बस एवं रेलवे स्टेशनों में निगरानी व तलाशी के लिए पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती करने का निर्णय लिया गया।