Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

सीएम धामी ने बागेश्वर में मंथन एवं संवाद कार्यक्रम में किया संवाद

बागेश्वर/देहरादून, न्यूज़ आई:  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पर्यटक आवास गृह बैजनाथ, बागेश्वर में मंथन एवं संवाद कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान प्राप्त हुए महत्वपूर्ण सुझावों को आगामी योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में सम्मिलित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यटक आवास गृह परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तीव्र गति से कार्य कर रही है। समेकित विकास की परिकल्पना के अनुरूप हम इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत बनाने, सेवाओं की गुणवत्तापूर्ण पहुंच सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर विधायक श्री सुरेश गड़िया भी उपस्थित रहे।