Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में राजकीय वृक्ष बुरांश के पौधे का रोपण किया

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में राजकीय वृक्ष बुरांश के पौधे का रोपण किया। सामान्यतः बुरांश ऊंचाई वाले स्थानों पर पाया जाता है। पहली बार मुख्यमंत्री आवास परिसर में बुरांश के पौधे का रोपण किया गया है। राजकीय उद्यान सर्किट हाऊस में भी मुख्यमंत्री के निर्देशों पर बुरांश के पौध रोपण किये गये हैं। इसके अलावा राजकीय उद्यान में बांज, देवदार, काफल, शहतूत, जामुन के पौधे भी लगाये जा रहे हैं।