Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को दी 100 करोड़ 70 लाख की योजनाओं की दी सौगात

एकेश्वर (पौडी),देहरादून, न्यूज़ आई । प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत संतूधार मे 100 करोड़ की लागत से बनने वाले हास्पिटल के साथ साथ 60 लाख की लागत के कुल 6 पंचायत भवनों सहित कुल 100 करोड़ 70 लाख की योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण किये।

प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के पहले दिन बुधवार को एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत संतूधार में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बैड के शिवहरी उत्तराखण्ड फाउन्डेशन हास्पिटल का शिलान्यास करने के साथ-साथ राजीव नवोदय विद्यालय परिसर में कुल 60 लाख की लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत कोटा, बल्यूली, ग्वाण तल्ला, जैंतोली मल्ली, भैड़गांव, पवौली सहित 10-10 लाख की लागत के 6 ग्राम पंचायत भवनों का शिलान्यास किया। इसके अलावा श्री महाराज ने राजीव नवोदय विद्यालय छात्रावास भवन मुख्य परिसर में 10 लाख की विधायक निधि से कराये गये मरम्मत कार्यों का भी लोकार्पण किया।