Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने शिष्टाचार भेंट की

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने डा. राकेश कुमार को आयोग द्वारा कराई जाने वाले भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया को त्वरित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा कुशलता तथा पूर्णतः पारदर्शिता से भर्ती प्रक्रिआओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को आश्वासन दिया है कि भर्ती परीक्षाएं पूर्णतः पारदर्शिता व निष्पक्ष तरीके से संचालित की जाएगी। युवा लगन और परिश्रम से परीक्षाओं की तैयारी करें। आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने जानकारी दी कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग आगामी परीक्षाओं के कैलेण्डर जारी कर चुका है तथा तदनुसार सारी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है। जल्द से जल्द परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।