Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए दी शुभकामनाएं
  • प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित गणमान्य बने कपाट खुलने के साक्षी
  • मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के लिए प्रशासन की ओर से तैयार गर्म जैकेट, यात्रा गाइडलाइन एवं बीमा योजना की लांच
  • मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारी एवं नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा
  • जिलाधिकारियों को दुर्घटना राहत निधि हेतु 50 लाख रूपये की धनराशि आवंटित

उत्तराखंड सरकार में दायित्वों की फर्जी सूची वायरल मामले के प्रदेश अध्यक्ष ने दिए जाँच के निर्देश

देहरादून,न्यूज़ आई : उत्तराखंड सरकार में दायित्वों की फर्जी सूची वायरल मामले को प्रदेश भाजपा ने बेहद गंभीरता से लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने प्रदेश कार्यालय प्रभारी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर फर्जी सूची वायरल करने वाले व्यक्ति का पता लगाने को कहा है। भट्ट के मुताबिक, आंतरिक जांच कमेटी को आवश्यकता होगी तो वह पुलिस का भी सहयोग लेगी। धामी सरकार में दायित्वों का आवंटन प्रत्याशित है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तक जल्द दायित्व बांटे जाने की संभावना जता चुके हैं। सरकार में पार्टी के जिन वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं को दायित्व दिए जाने हैं, उनकी एक सूची प्रदेश संगठन के स्तर पर तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा चुकी है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर सरकार में दायित्वधारियों की एक सूची वायरल हो गई। इस सूची में 51 भाजपा नेताओं के नाम थे। ये सभी वे नाम हैं, जो दायित्व प्रबल दावेदार माने जाते हैं। सूची के वायरल होते ही पार्टी ने इसे फर्जी करार दिया। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि उन्होंने दायित्वधारियों की फर्जी सूची प्रकरण की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए हैं। ये जांच कार्यालय प्रभारी की अध्यक्षता में एक कमेटी करेगी। उन्होंने इसे बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए कि आखिर वह कौन व्यक्ति है, जिसने ये फर्जीवाड़ा किया। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी है, पहले तो उसे खुद ही आकर कह देना चाहिए कि उससे गलती हो गई, अन्यथा उसे कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।