Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 754.28 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इन्द्रानगर, देहरादून में निर्मित 5 एम0एल0डी के एस0टी0पी0 में एस0पी0एस निर्माण, सीवर राईजिंग मेन लाइन बिछाने एवं उससे संबंधी कार्यों की योजना हेतु कुल रू 754.28 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विभिन्न प्रमुख नगरों में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी एवं व्यावहारिक अनुभव दिलाने हेतु ऐसे स्थानों जहां बच्चों का भ्रमण ज्यादा होता है, वहां छोटे-छोटे चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क विकसित किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई। चिल्ड्रन पार्क परियोजना के क्रियान्वयन हेतु पेयजल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा निर्माणाधीन 2 फेज 132 के0वी0 किच्छा-लालकुआँ पारेषण लाईन (कुल लम्बाई 19.489 कि0मी0) के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त पारेषण लाईन 132 के0वी0 उपस्थान किच्छा से टी0एस0एस0 लालकुआं तक निर्मित होनी है तथा इसके निर्माण से लालकुआँ रेलवे स्टेशन पर शीघ्र ही विद्युत ट्रेनों का संचालन होगा।