Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

समान नागरिक संहिता पर उत्तराखंड की धामी सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार यूसीसी पर कानून बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गई है, सूत्रों के मुताबिक, समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट लगभग तैयार हो गया है. राज्य सरकार की तरफ से बनाई गई इस कमेटी ने राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से मिले सुझाव के आधार पर ड्राफ्ट तैयार किया है. ये ड्राफ्ट जल्द ही सरकार को सौंप दिया जाएगा. उत्तराखंड के यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए करीब 2 लाख 31 हजार सुझावों में से इन सुझावों पर अंतिम मुहर लगी है. यूनिफॉर्म सिविल कोड के फाइनल ड्राफ्ट में ये सुझाव शामिल किए जाएंगे. उत्तराखंड का यूनिफॉर्म सिविल कोड देश के यूनिफॉर्म सिविल कोड का टेंपलेट बनेगा. लॉ कमीशन ने भी उत्तराखंड की यूनिफॉर्म सिविल कोड कमेटी से विचार विमर्श किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस ड्राफ्ट के अनुसार, शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा, हलाला और इद्दत पर रोक लगेगी और लिव इन रिलेशनशिप का ब्योरा देना जरूरी होगा. इसके साथ ही उत्तराखंड यूसीसी जनसंख्या नियंत्रण की बात भी चल रही है.

समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी (UCC) पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘भारत की संविधान की मूल भावना और उसके प्रावधान के अंतर्गत ही निर्णय होंगे. UCC कमेटी इस पर काम कर रही है, जो सबके हित में होंगे. एक देश में सबके लिए समान कानून होना चाहिए और यह लंबे समय से मांग उठ रही है. हमने इसकी शुरुआत देवभूमी में की है. यह देश में लागू हो यह हमारी इच्छा है.’