Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

आपदा के प्रभावों को कम से कम किये जाने के हो समेकित प्रयास: मुख्यमंत्री

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री ने मानसून के दौरान भारी बारिश के दृष्टिगत संभावित आपदा के प्रभावों को भी कम करने के लिये प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने को कहा। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से इस सम्बन्ध में सतर्कता एवं समन्वय से कार्य करने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों व सरकारी एजेंसियों को बरसात के सीजन में आने वाली आपदा के पुराने अनुभव को देखते हुए इस बार पुख्ता तैयारी करने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी सहित लोक निर्माण विभाग और समस्त जिला प्रशासन को  अलर्ट रहने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को क्षेत्रों में सजगता व नजर बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी तरह की आपदा के प्रभाव को कम कर बेहतर तरीके से राहत व बचाव का कार्य किया जाए। इसके लिये सभी निर्माण कार्यदायी संस्थायें अपने क्षेत्रों के बरसाती नालों में साफ-सफाई, झाड़ी-कटान का कार्य समय से पूर्ण करने पर ध्यान दें।
सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून अवधि व आपदा के दृष्टिगत अधिकारियों को सजग रहने के निर्देश दिए। कहा कि समस्त अधिकारी अपने क्षेत्रों में पल-पल के खबरों की जानकारी लेते हुए नजर बनाए रखें जिससे किसी भी प्रकार की आपदा के घटित होने पर उसके प्रभाव को कम करते हुए ससमय राहत व बचाव का कार्य किया जा सके। सीएम ने कहा कि हम किसी भी आपदा को रोक नहीं सकते किंतु उसके होने वाले प्रभावों को कम कर सकते है, इसके लिए हम सभी को सजग रहते हुए कार्य करना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बरसात के सीजन में आने वाली आपदा के पुराने अनुभव को देखते हुए अधिकारियों को इस बार पुख्ता तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समस्त निर्माण दाई संस्था अपने क्षेत्रों में नालों की साफ-सफाई, झाड़ी-कटान के साथ ही सड़को पर पड़े हुए मलबे को साफ करना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में मानसून पहुंच चुका है लिहाजा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी सहित लोक निर्माण विभाग और समस्त जिला प्रशासन एलर्ट मोड़ पर रहते हुए कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पर्यटन प्रदेश होने के नाते हमारा दायित्व बनता है कि हम पर्यटकों को बेहतर सुविधा मुहैया करायें जिससे हमारा पर्यटन आधारित प्रदेश समृद्ध हो सके व पर्यटक प्रदेश की बेहतर छवि लेकर जाए। मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक प्लान, पेयजल के साथ ही विकास कार्यों की भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।