Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

दो कांवड़िये गंगनहर में डूबकर लापता,तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून, न्यूज़ आई : रुड़की शहर में दो अलग-अलग जगह पर दो कांवड़िये गंगनहर में डूबकर लापता हो गए। पुलिस और गोताखोरों ने दोनों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस के मुताबिक मीठापुर बदरपुर दिल्ली निवासी कावड़ यात्री लक्की (18)अपने दोस्त नितिन के साथ हरिद्वार में जल लेने आया था। कांवड लेकर दोनों दोस्त बुधवार की रात रुड़की पहुंच गए। बताया जा रहा है कि लक्की रात के समय दोस्त के साथ नगर निगम कार्यालय के सामने गंग नहर की सीढ़ियों पर सो रहा था। अचानक ही उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह गंग नहर में गिर गया। उसे गंग नहर में गिरता देख शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस भी आ गई। जल पुलिस के गोताखोरों ने कावड़ यात्री को बचाने का काफी प्रयास किया ,लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इस दौरान मौके पर हड़कंप की स्थिति रही वहीं दूसरा मामला सोलानी पार्क के पास हुआ। बताया गया कि कावड़ यात्री शिवम (24) निवासी कालका गोविंदपुरी नवजीवन कैम्प दिल्ली पीने दोस्त दीपक, सन्नी, संजय,वरुण अर्जुन के साथ जल लेने के लिए हरिद्वार आया था। गुरुवार की रात में सभी लोग सोलानी पार्क के पास आकर रुके। सभी कावड़ यात्री गंग नहर किनारे खड़े होकर चाय पीने लगे। इसी बीच शिवम गंग नहर की सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीने लगा अचानक ही उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह गंग नहर में गिर गया। दोस्तों के शोर मचाने पर मौके पर पुलिस और जेल पुलिस के गोताखोर पहुंचे जेल पुलिस के गोताखोरों ने कांवड़ यात्रा की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। जेल पुलिस के गोताखोर दोनों कावड़ यात्रा की तलाश कर रहे हैं।