Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

ड्राफ्ट मिलते ही सरकार यूसीसी लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता के लिए आवश्यकता पड़ेगी तो विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट मिलते ही सरकार इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ समिति ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। कमेटी अब उसकी रिपोर्ट का संकलन कर रही है। आशा है कि सरकार को जल्द ड्राफ्ट रिपोर्ट मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही हमें ड्राफ्ट रिपोर्ट प्राप्त होगी, हम इसे लागू करने की दिशा में बढ़ेंगे। संविधान के अनुच्छेद 44 में यह व्यवस्था है कि राज्य सरकारें यूसीसी लागू कर सकती हैं। प्रदेश की जनता ने 2022 के आम चुनाव में हमें यूसीसी पर जनादेश दिया और हमें दूसरी बार सत्ता में आने का अवसर दिया। इस कारण हम यूसीसी की दिशा में आगे बढ़ पाए।