Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 33 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 33 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें 50 बेड से कम क्षमता वाले नर्सिंग होम, अस्पतालों को पंजीकरण में छूट देने के लिए क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन को मंजूरी मिल दी गई। मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में हुई। इस दौरान अंत्योदय परिवारों को निशुल्क तीन सिलिंडर देने और रिफिल करने के फैसले क़ो एक साल बढ़ाया गया।

कैबिनेट के प्रमुख फैसले
-सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अध्यादेश
-न्यूनतम सात वर्ष व अधिकतम 10 वर्ष की सजा का प्रावधान
-क़ब्ज़ाई ज़मीन के बाज़ार मूल्य के बराबर जुर्माना वसूला जाएगा। उकसाने वाले को भी होगी सजा
– सीएम प्राकृतिक कृषि विकास योजना को मंजूरी, 6400 हैक्टेयर में होगी